गौरीगंज, मई 23 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के चक बहेर के पास शुक्रवार को एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी साहबान (27), राजा (22) और गुलाब चंद्र (45) बाइक से कस्बे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चक बहेर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद साहबान और गुलाब चंद्र की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि राजा का उपचार सीएचसी में किया गया।

हि...