शामली, जून 17 -- मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित बिडौली में देर रात्रि बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार युवक-युवती दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सक द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं, शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार की देर रात मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित बिडौली में झिंझाना की ओर से जा रहे बाइक सवार युवक व युवती की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया है जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई ज...