रामगढ़, जून 22 -- मांडू।निज प्रतिनिधि मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जाता है कि करमा पंचायत निवासी दिनेश महतो (पिता- दौलत महतो) हजारीबाग की ओर से रामगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान हेसागढ़ा चौक के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को उपचार के लिए उसे अस्पताल भेज दिया ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।युवक की स्थिति गंभीर बत...