गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- मोदीनगर, संवाददाता। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर से जा टकराई। कार को किशोर चला रहा था। पुलिस ने किशोर के पिता पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मोदीनगर थाने में तैनात एसआई पूरन लाल का रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहना है कि विगत 16 मार्च को नाले के निकट एक कार के डिवाइडर से टकराने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पता चला कि कार को गांव भोजपुर निवासी जावेद का नाबालिग पुत्र शाद चला रहा था। कार को तेज गति से चलाते हुए वह लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में देवेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी देवांश भी मौजूद था, जो हादसे में घायल हो गया। जांच में सामने आया कि दोनों छात्र 12वीं का परीक्षा देकर लौट रहे थे। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.