कन्नौज, अप्रैल 22 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। मैनपुरी जनपद के छाछा गांव जा रहे मां-बेटे की कार नवीगंज के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कमालपुर निवासी विकेश (22) पुत्र राधेश्याम अपनी माता सरोजनी देवी के साथ अपने मामा के घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद मायके में होने वाली 'भात' की रस्म के लिए सरोजनी देवी जा रही थीं। रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में पिता, पुत्र व मां घायल वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सरोजनी देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर ...