डिवाइडर से टकराई कार, दूल्हा, दुल्हन समेत पांच घायल
वाराणसी, जून 13 -- सेवापुरी (वाराणसी)। विदाई करा घर जाते समय शुक्रवार रात दूल्हे की गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दूल्हा, दुल्हन समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बारात की दूसरी गाड़ी सभी घायलों को जनसा बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांचो घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। वाराणसी शहर के चांदपुर चौराहे से एक बारात भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के बरदहा गांव में आई थी। शादी संपन्न होने के बाद जब बारात वापस जा रही थी तो नेवादा गांव के पास कार डिवाइडर से जा टकराई। इसमें चालक अभिषेक कुमार, दूल्हा सनी कुमार, दुल्हन पूजा उर्फ सानिया, दूल्हे की मामी कमलावती देवी, दूल्हे की बहन काजल घायल हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.