जौनपुर, मई 2 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक वाराणसी के सरैया क्षेत्र का निवासी था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। वाराणसी जिले के सरैया थाना जैतपुर निवासी 42 वर्षीय सिराजुद्दीन, 40 वर्षीय मौसिन और 26 वर्षीय फैजान किसी काम से लखनऊ गए थे। यह भी पढ़ें- फोरलेन हाइवे पर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत एक कार से सभी लोग शुक्रवार की भोर में लखनऊ से वाराणसी के लिए निकले। हाईवे के रास्ते वाराणसी जा रहे थे, बदलापुर के फत्तूपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी...