भदोही, मार्च 6 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊंज थाना के पास गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में भिड़ गई। इससे प्रयागराज जिला निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को स्वरूपरानी प्रयागराज रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बताया जाता है कि प्रयागराज जिला हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम कटहरा निवासी 23 वर्षीय रोहित चौरसिया पुत्र राजकुमार उक्त गांव निवासी शिवम मौर्य और दयालपुर हंडिया निवासी नीरज पटेल संग बाइक पर सवार होकर गोपीगंज की तरफ आ रहा था। इस बीच ऊंज थाना के पास बाइक की गति तेज होने के कारण अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ गया। डिवाइड में मोटरसाइकिल भिड़ते ही तीनों गंभीर रूप से घ...