गौरीगंज, दिसम्बर 23 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता सोमवार की रात लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर लकड़ी की पटरी लदी तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसके पीछे आ रही तीन ट्रकें, एक कार और जनरथ बस एक दूसरे से टकराती गई और बड़ा हादसा हो गया। घटना में जहां दो ट्रकों के चालकों की जान चली गई। वहीं 18 अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें से जिला अस्पताल सुलतानपुर में भर्ती कराए गए दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसपी अपर्णा रजत कौशिक व डाक्टरों की टीम के साथ पहुंचे सीएमओ डा. अंशुमान सिंह ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजवाकर उनके त्वरित उपचार की व्यवस्था कराई। तीसरी ट्रक के चालक ने दी पुलिस को सूचना लकड़ी की पटरी लदी ट्रक का एक पहिया डिवाइडर पर चढ़ गया तो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होक...