भागलपुर, फरवरी 26 -- थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास फोरलेन पर डिवाइडर से टकराकर एक बाइक चालक और सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 की टीम दोनों घायल को उठाकर रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लायी। जहां से दोनों को मायागंज रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि घर से आवश्यक कार्य से दोनों भागलपुर जा रहे थे। फोरलेन पर एकाएक डिवाइडर से टकरा कर दोनों बाइक से नीचे फेंका गए। थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...