अररिया, मार्च 6 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर नरपतगंज कॉलेज के समीप गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मधुरा उत्तर निवासी शिक्षक ओम प्रकाश राय जो अपने स्विफ्ट कार से गुरुवार सुबह फारबिसगंज से नरपतगंज लौट रहा था। जैसे ही वह कॉलेज के पास पहुंचा कि कर और नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने कार से शिक्षक को बाहर निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...