फिरोजाबाद, मई 4 -- टूंडला में हाईवे पर असंतुलित कन्टेनर डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें स्कूल की एक बस जा टकराई। जिससे एक छात्रा घायल हो गई। हाईवे पर सोमवार की सुबह एक कंटेनर अचानक ही डिवाइडर पर चढ़ गया। उसी दौरान फिरोजाबाद की तरफ से शारदा यूनिवर्सिटी आगरा की बस बच्चों को लेकर आगरा की तरफ जा रही थी, उससे टकरा गई। बस में सवार युक्ति सारस्वत पुत्री सत्येंद्र सारस्वत निवासी फिरोजाबाद जो बी फार्मा प्रथम ईयर की छात्रा है, घायल हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल फिरोजाबाद भिजवाया। कन्टेनर चालक उसको छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.