फिरोजाबाद, मार्च 29 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिक्सलेन बाईपास पर रविवार दोपहर आगरा की तरफ से आ रही मैक्स डिवाइडर पार करते हुए शिकोहाबाद की ओर से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला मैनपुरी के थाना किरावली के गांव सगूपुरा निवासी 30 वर्षीय पूनम पत्नी प्रभुदयाल मानसिक रूप से परेशान है। रविवार दोपहर प्रभुदयाल उसे उपचार कराने के लिए आगरा ले जा रहा था। उसने अपने भतीजे उदय प्रताप के दोस्त 30 वर्षीय प्रवीन पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी खेरिया नगला पीपल थाना कुरावली की कार किराए पर की थी। कार में पूनम, प्रभुदयाल उसकी 45 वर्षीय बहन रेखा पत्नी खेमराज निवासी परशुराम थाना बरनाहाल और प्रवीन के अलावा उदय प्रताप भी साथ थे। दोपहर में वह मक्खनपुर से बाईपास सिक्सलेन होते हुए जा रहे थे।चनौरा प...