डिवाइडर पर सो रहा मजदूर जिंदा ही मिट्टी में दफन, फोरलेन निर्माण के दौरान दर्दनाक हादसा
हिन्दुस्तान संवाद, जून 5 -- गोरखपुर में भटहट-बांसस्थान निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर दर्दनाक हादसा हुआ है। दलाल चौराहे के पास बुधवार की देर रात डिवाइडर पर सो रहे मजदूर पर डंपर चालक ने मिट्टी गिरा दी। इससे जिंदा ही मिट्टी के नीचे वह दफन हो गया और उसकी मौत हो गई। सुबह मिट्टी के बाहर मजदूर का पैर दिखाई देने पर लोगों को हादसे की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इन दिनों निर्माणाधीन सड़क के डिवाइडर पर मिट्टी डालने और उसे समतल करने का कार्य चल रहा था। गुरुवार को दिन में करीब 11 बजे जेसीबी से मिट्टी बराबर करते समय मजदूरों को मिट्टी के बीच से एक पैर दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी को हटवाया तो उसमें दबा एक शव मिला। मृतक की पहचान देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.