रुद्रपुर, फरवरी 9 -- किच्छा। देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर सड़कों के डिवाइडर पर लगे बिजली के जर्जर पोलों को बदलने की मांग की। सोमवार को देवभूमि व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अमन मदान, अध्यक्ष विजय अरोरा, महामंत्री नितिन फुटेला ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि किच्छा कुमाऊं का प्रवेश द्वार है। शहर में सड़कों के डिवाइडर पर लगे अधिकतर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जर्जर विद्युत खम्भों से देवभूमि की सुंदरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने विद्युत खम्बों को बदलकर शहर का सौंदर्यीकरण करने की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने उन्हें कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.