नोएडा, मई 11 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-48 में पुलिस को रविवार शाम एक 35 वर्षीय युवक मूर्छित अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति डिवाइडर पर मूर्छित अवस्था में लेटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ----- यह भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन से नीचे कूदकर जान दी यह भी पढ़ें- 45 साल के अधेड़ ने नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन से कूदकर दी जान यह भी पढ़ें- सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...