जौनपुर, मार्च 3 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर आजमगढ़ हाईवे के बने पांच साल हो गए, लेकिन गौराबादशाहपुर बाईपास के डिवाइडर पर आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई। एनएचएआई विभाग उदासीन बना हुआ है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में दुर्घटनाओं के साथ ही राहगीरों के असुरक्षा की स्थिति भी बनी रहती है। गौराबादशाहपुर बाईपास के दोनों तरफ आबादी है। कई मोहल्ले आबाद हैं। कस्बे से देर शाम तक बाईपास से होकर लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में अंधेरा होने से छिनैती की वारदातें होती रहती हैं। साथ ही हादसे का खतरा भी बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.