भदोही, जून 4 -- भदोही। रजपुरा चौराहा के पास मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गया। संयोग अच्छा था कि कोई चपेट में नहीं आया। बताया जाता है कि लिप्पन तिराहा की ओर से ओवरब्रिज पार कर एक तेज रफ्तार बेलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर करीब डेढ़ फीट ऊपर चढ़ गया। रात साढ़े दस बजे तक लोग डिवाइडर पर फंसे बोलेरो को उतारने के लिए इधर-उधर झूलाते रहे। स्थानीय लोगों की माने तो तेज गति से चलने वाले चार पहिया वाहन आए दिन डिवाइडर पर चढ़ने के साथ ही सड़क दुर्घटना का शिकार बन जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...