शाहजहांपुर, मार्च 8 -- खन्नौत नदी पुल के पास शुक्रवार देर रात कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे बने धर्मस्थल की दीवार से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान शाहजहांपुर के दिलाजाक मोहल्ला निवासी अशोक राठौर के 23 वर्षीय पुत्र रितिक राठौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रितिक अपने दो दोस्तों के साथ कार से घूमने निकला था। देर रात वापस लौटते समय खन्नौत नदी पुल के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए मंदिर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पुर्जे दूर-दूर तक बिखर गए। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्...