डिवाइडर तोड़ते हुए दौड़ा ट्रक, बड़ा हादसा टला
सहारनपुर, जुलाई 4 -- नागल। तल्हेड़ी बुजुर्ग कस्बे में स्टेट हाईवे-59 पर बृहस्पतिवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर करीब 20 मीटर तक उसे क्षतिग्रस्त करता चला गया। हालांकि ट्रक पलटा नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी जितेंद्र, पुत्र राजेंद्र, चेन्नई से दूध पाउडर लेकर हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब जा रहे थे। तल्हेड़ी बुजुर्ग के पास ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग और हाईवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राजस्व नुकसान का हवाला देते हुए तल्हेड़ी चौकी में चालक के खिलाफ तहरीर दी। जितेंद्र ने बताया कि अचानक नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: टिमली में लकड़ी से भरा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरा, चालक सुरक्षित पुलिस ने हाईवे को हुए नुकसान की भरपाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.