प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मध्यप्रदेश से सीमेंट लेकर आ रहा ट्रेलर शनिवार सुबह अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर देहात कोतवाली के पास एकलमार्ग पर असंतुलित होकर डिवाइडर तोड़ दिया। झटके से ट्रेलर सड़क पर आया तभी गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की कार उसमें भिड़ गई। इससे हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन से ट्रेलर हटवाकर करीब एक घंटे बाद आवागमन बहाल कराया। धारूपुर के पास हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण आवागमन एकल कर दिया गया है। सुबह करीब सात बजे मध्यप्रदेश के रींवा से ट्रेलर पर सीमेंट लादकर आ रह राजकुमार साहू को झपकी आ गई। इससे ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर खड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- MP में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत और 40 लोग घायल; पूजा करने जा रहे थे इसी दौरान गंगा स्नान करन...