छपरा, अप्रैल 25 -- फोटो:4 नगरपालिका चौक से थाना चौक तक सुंदरता के लिए मुख्य सड़क के डिवाइडर में लगाए गए पौधे सूखने के बाद खाली पड़ा डिवाइडर पेज पांच की लीड छपरा , एक संवाददाता। शहर में सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के तहत हरियाली बढ़ाने की पहल अब सवालों के घेरे में आ गई है। नगरपालिका चौक से थाना चौक तक बने डिवाइडर पर लगाए गए अधिकांश पौधे सूख चुके हैं जिससे न केवल क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हुई है बल्कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। स्थानीय दुकानदार मोहन प्रसाद का कहना है कि डेढ़ साल पहले इस मार्ग पर डिवाइडर का निर्माण कर उसमें सजावटी और प्रदूषण नियंत्रण में सहायक पौधे लगाए गए थे। यह भी पढ़ें- करछना में कागजों में हरियाली, धरातल पर सूखे पौधे शुरुआत में यह पहल शहर को हरित और आकर्षक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक ...