देवरिया, दिसम्बर 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया- गोरखपुर मार्ग पर पुरवां चौराहा स्थित एआरटीओ कार्यालय के सामने डिवाइडर पर लगाई गईं योग प्रतिमाओं को सोमवार की शाम को लोकार्पण हुआ। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने फीता काटकर प्रतिमाओं को लोकार्पण किया। नपाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रतिमाएं शहर में प्रवेश करने वाले लोगों का स्वागत करने के साथ ही उनको योग के प्रति जागरूक करेंगी। वहीं डिवाइडर के बीच लगा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का स्लोगन समाज को बेटियों के प्रति जागरूक करने के अलावा महिलाओं के प्रति सम्मान भी बढ़ाएगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी, सभासद अजय कुमार, रमेश मल्ल, सौरभ तिवारी, सुभाष तिवारी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.