डिल्लू और मलकीत राणा की मौत की सीबीआइ जांच की मांग
रुद्रपुर, जुलाई 1 -- खटीमा, संवाददाता। श्रद्धा जागरण के प्रांत प्रमुख व थारू युवा मंच के अध्यक्ष डिल्लू सिंह राणा व मलकीत सिंह राणा की मौत की सीबीआई या सीआईडी जांच कराने की मांग को लेकर मूल आदीवासी जनजाति कल्याण परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह राणा ने एसडीएम को बताया कि पांच फरवरी को थारू समाज के दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो गया था। इस मामले की रिपोर्ट भी पुलिस में दर्ज की गई थी। जिसमें तीनों को विषाक्त पदार्थ दिये जाने की आशंका जताई गई थी। डिल्लू सिंह राना श्रद्धा जागरण के प्रांत प्रमुख व थारू युवा मंच के अध्यक्ष थे। उन्होंने थारू समाज के सामाजिक व सांस्कृतिक व संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के साथ समाज के विकास के लिए उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.