मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। डिलेवरी बॉय कर्मचारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर रहें अंकित, राहुल, कन्हैया, सुनील, अरविंद ने बताया कि उनकी आय में लगातार कमी की जा रही है, जिससे उनका गुजारा मुश्किल हो गया है। रमेश यादव ने बताया कि उन्होंने 2018 में काम शुरू किया था, तब प्रति पैकेट 18 रुपए मिलते थे। यह राशि धीरे-धीरे घटकर 16 रुपए, फिर 14 रुपए हुई और अब कंपनी प्रति पैकेट केवल 4.50 रुपए दे रही है। यह भी बताया कि सीओडी (कैश ऑन डिलीवरी) पैकेट पर 10 रुपए और बल्क ऑर्डर पर मात्र 5 रुपए दिए जा रहे हैं, जो उनकी मेहनत के अनुपात में बहुत कम है। यह भी पढ़ें- डिलेवरी बॉय ने प्रदर्शन कर पारिश्रमिक बढ़ाने क...