नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का एक बेहद ही खास समय होता है। इस दौरान मन में तरह तरह की चिंताएं रहना स्वाभाविक है। खासतौर से डिलीवरी को ले कर काफी चीजें कन्फ्यूज करती हैं और लोगों की बातें तो और डराने का काम करती हैं। इनमें से एक है आम डर होता है प्रेग्नेंसी के दौरान लगने वाले टांकों और चीरे का। कई बार डिलीवरी के समय पेरिनियम (योनि और गुदा के बीच का हिस्सा) में या तो प्राकृतिक फटाव (टियर) हो जाता है या डॉक्टर द्वारा छोटा सा चीरा लगाया जाता है, जिसे एपिसियोटॉमी कट कहा जाता है। इन दोनों ही स्थितियों में बाद में टांके लगाए जाते हैं, जिससे कई महिलाओं को काफी डर लगता है। गुड न्यूज ये है कि कुछ बातों का ध्यान रखकर इनसे बचा जा सकता है। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ सोनिया गुप्ता ने ऐसी ही कुछ टिप्स शेयर की हैं।पुशिंग का सही समय और टेक...