चाईबासा, अप्रैल 12 -- नोवामुंडी। नोवामुंडी पुलिस ने शनिवार डीपासाई, जगन्नाथपुर निवासी कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय अमरजीत कुमार के बैग से छह मोबाइल फोन चोरी होने के मामले में पचाईसाई निवासी ललित दास, पिता गोपाल दास, कुंदन रजक, पिता बजरंगी रजक, ग्राम कोल्हान हटिंग, उज्ज्वल रोहित एक्का उर्फ हीरु पिता-स्व. रंजीत एक्का, पता नोवाग्रीन हेरिटेज सभी नोवामुंडी निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि मोबाइल चोरी करने के बाद ललित दास, चोरी किए मोबाइल को बेचने के उद्देश्य से बाजार में ग्राहक ढूंढ़ रहा है। सूचना पाकर नोवामुंडी पुलिस की ओर से गठित टीम ने ललित दास से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पास एक मोबाइल है। इस दौरान आईएमइआई का मिलान करने पर पाया कि यह चोरी गए मोबाइल में से ही एक है। पूछने पर बताया कि उसके घर में और मोबाइल है। शेष 02 मोबाइल उज...