नोएडा, फरवरी 16 -- - मृतक के बड़े भाई ने कार चालक और ऑटो चालक के खिलाफ दर्ज कराया केस नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में नौ फरवरी को हादसे में जान गंवाने वाले डिलीवरी ब्वॉय के बड़े भाईने घटना के पांच दिन बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने कार चालक और ऑटो चालक पर लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया है। गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी मोहम्मद सलमान ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई मोहम्मद भाई उर्फ गुलाम मोहम्मद घरेलू उत्पाद पहुंचाने वाली कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय काम करता था। नौ फरवरी की सुबह करीब 10 बजे वह ऑर्डर लेकर स्कूटी से जा रहा था। सेक्टर-62 क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी के निकट पहुंचा तो एक कार का चालक लापरवाही से पीछे कर रहा था। तभी सामने से एक ऑटो तेज रफ्तार में आया। कार को बचाने के चक्कर में ऑटो चालक ने गुलाम की ...