खैरथल-तिजारा, मई 18 -- राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक सनसनी वारदात सामने आई है। यहां लूटेरे ने चाकू की नोक पर मां-बेटे को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात से पहले बदमाश डिलीवरी बॉय बनकर आया और उसके बाद लूटेरे ने 2 साल के मासूम बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर मां को बंधक बनाया । इस दौरान एक डिलीवरी बॉय महिला के घर पहुंचा। बदमाश ने डिलीवरी बॉय को घर के बाहर ही रोककर 145 रुपए दिए और पार्सल लेकर वापस भेज दिया। भिवाड़ी एसपी बृजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला फूलबाग थाना क्षेत्र स्थित आशियाना तंरग सोसायटी के फ्लैट नंबर 403 का है। सुबह 10 बजे मिली सूचना पर टीम घर पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं फ्लैट मालिक शुभम सक्सेना ने बताया कि वह गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जूनियर ...