देवघर, अप्रैल 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के कल्याणपुर में जोमेटो डिलीवरी बॉय के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपामोड़ निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। बताया कि कल्याणपुर में डिलीवरी देने गया था। डिलीवरी देकर वापस लौटने के लिए जैसे ही अपनी गाड़ी मोड़ी, तभी चार पहिया वाहन से तीन अज्ञात लोग उतरे और गाली-ग्लौज करते हुए हमला कर घायल कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। यह भी पढ़ें- डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...