समस्तीपुर, मार्च 22 -- मोरवा। हलई थाना की पुलिस ने चकलालशाही चौक पर एक चारपहिये वाहन से दो कार्टून विदेशी शराब जप्त किया। इसकी जानकारी देते हुए दरोगा नितून कुमार के द्वारा बताया कि एक ढाबा के समीप डिलीवरी देने के लिए शराब लेकर वह कारोबारी आया था पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे धड़ दबोचा। उसकी पहचान सराय रंजन थाना क्षेत्र के मियारी निवासी शीतल राय के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शराब और गाड़ी को जप्त कर थाने ले गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...