नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- डिलीवरी के बाद बॉडी को रिकवर होने में समय लगता है, लेकिन इसी दौरान बढ़ा हुआ वजन कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन जाता है। अक्सर महिलाएं कोशिश तो बहुत करती हैं, फिर भी रिजल्ट नहीं मिलता। इसकी वजह मेहनत की कमी नहीं, बल्कि कुछ रोजमर्रा की गलतियां होती हैं। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका बताती हैं कि डिलीवरी के बाद वजन कम करना पूरी तरह संभव है, बस सही दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। अगर आप छोटे-छोटे लेकिन गलत आदतों को समय रहते सुधार लें, तो वजन अपने आप धीरे-धीरे कम होने लगता है। डॉ. प्रियंका के अनुसार, वजन घटाने के लिए किसी जादू की जरूरत नहीं, बल्कि समझदारी और नियम से रहना सबसे जरूरी है।बार-बार चाय पीने की आदत डॉ. प्रियंका के अनुसार, डिलीवरी के बाद महिलाएं थकान दूर करने के लिए दिन में कई बार चाय पीने लगती हैं। समस्या च...