नई दिल्ली, फरवरी 10 -- डिलीवरी के बाद वजन कम करना हर मां के लिए एक अलग ही चुनौती होता है। शरीर के कुछ हिस्सों की चर्बी आसानी से कम हो जाती है, लेकिन पेट के निचले हिस्से में जमा फैट यानी मॉम पाउच को टोन करना सबसे मुश्किल माना जाता है। यह समस्या खासतौर पर पोस्टपार्टम फेज में महिलाओं को परेशान करती है, जब शरीर धीरे-धीरे रिकवरी मोड में होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल, जिन्होंने 2024 में एक बेटी को जन्म दिया, ने हाल ही में अपने पोस्टपार्टम फिटनेस जर्नी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने एक मिनी फिटनेस चैलेंज के तहत तीन एक्सरसाइज दिखाई हैं, जिनका मकसद लोअर बैली फैट को टारगेट करना और मॉम पाउच को कम करना है।1. रिवर्स प्लैंक नी ड्राइव सोनाली ने सबसे पहले Reverse Plank Knee Drive एक्सरसाइज दिखाई, जिसे उन्होंने...