बिजनौर, अप्रैल 17 -- बिजनौर। बिजनौर की महादेवपुरम कॉलोनी में एक घर में चल रहे अवैध अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि खुद को डॉक्टर बताने वाली महिला एक साथ दो डिलीवरी करा रही थी। जबरदस्ती प्रसव कराने के चलते अधिक रक्तस्राव के चलते महिला की मौत हो गई। थाना नांगलसोती के गांव शहजादपुर निवासी जोगेंद्र की गर्भवती पत्नी 27 वर्षीय उषा को परिजनों ने बुधवार को महादेवपुरम कॉलोनी में एक घर में अवैध रूप से चल रहे अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि महिला का यह तीसरा प्रसव था। यह भी पढ़ें- प्रसव बाद ब्लड चढ़ाते ही जच्चा की मौत, हंगामा डिलीवरी के दौरान बच्चे का जन्म सुरक्षित हो गया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गई। परिजनों का ...