इटावा औरैया, मई 26 -- इटावा,संवाददाता । भरथना सीएचसी में डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को जल्दबाजी में डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों ने कहा कि नवजात को पूरी तरह स्वस्थ बताकर घर भेज दिया गया, लेकिन गांव पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में नवजात को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां नवजात को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया। भरथना के ग्राम साम्हो तिलहयानी के रहने वाले बलवंत सिंह मजदूरी के साथ सबर्मसेबिल बोरिंग का काम करते है जिससे परिवार का पालन-पोषण होता हैं। उनकी शादी वर्ष 2013 में रिंकी देवी से हुई थी। दंपती की पहले से तीन बेटियां हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे रिंकी देवी ने सीएचसी भरथना में बेटे को जन्म दिया। 13 साल बाद बेटे के जन्म ...