रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में एक डिलीवरी कंपनी के कर्मचारी पर लाखों रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रविन्द्र पुत्र खिलापी लाल ने बताया कि वह डिलीवरी कंपनी की दानपुर शाखा में सिक्योरिटी इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि कंपनी में एटीएल (असिस्टेंट टीम लीडर) के पद पर तैनात पंकज गंगवार, निवासी शीशगढ़ जिला बरेली डिलीवरी के माध्यम से बाजार से एकत्र की गई धनराशि को कंपनी के बैंक खाते में जमा कराने का कार्य करता था। आरोप है कि बीते 5 अप्रैल से पूर्व 13 हजार 568 रुपये और 9 अप्रैल तक 4 लाख 48 हजार 676 रुपये और 24,000 रुपये सहित कुल 4 लाख 86 हजार 244 रुपये पंकज गंगवार के पास एकत्र हो गए। आरोप है कि उस धनराशि को बैंक में जमा नहीं किए गए...