पलामू, मई 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में 24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली जनजाति सांस्कृतिक समागम में पलामू विभाग यथा पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के जनजाति समाज के 400 महिला-पुरूष शनिवार की सुबह में डालटनगंज रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। सभी जनजाति समाज के लोग काफी उत्साहित थे। वनवासी कल्याण केंद्र के जिला सचिव अश्विनी कुमार मिश्रा ने सभी जनजातियों को समाज के लोगों के हौसला बढ़ाते हुए दिल्ली के रवाना किया। जनजाति सांस्कृतिक समागम में डिलिस्टिंग की मांग उठेगी। वर्तमान में देश के संविधान में अनुसूचित जाति समुदाय के लिए संवैधानिक प्रावधान है कि अगर कोई अनुसूचित जाति समुदाय का व्यक्ति अपने धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म को अपना लिया है, वैसे लोगों को आदिवासियों को मिलने वाल...