मुरादाबाद, मार्च 25 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक करनपुर लाइब्रेरी पढ़ने जा रहा था, तभी अचानक चार युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे छात्र घायल हो गया। घटना बुधवार करनपुर चौराहे की है, सुल्तानपुर खददर निवासी सजल कुमार पुत्र दीपक कुमार से पुरानी रंजीत रखते हुए, चंदूपुरा निवासी आदित्य कुमार, हर्षित कुमार, भोला सिंह, प्रशांत कुमार ने घेरकर लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया, चीख पुकार की आवाज सुन कर पड़ोसी दुकानदार भी मौके पर पहुंचे, तब तक सजल कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया, सूचना पाकर डिलारी पुलिस मौके पर पहुंची, घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में भरती करा दिया, तैनात चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.