मुरादाबाद, जुलाई 10 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को अगवा करने के आरोप में थाना डिलारी पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को बरामद करने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है । घटना दो दिन पहले की है, थाना मूंढ़ापांडे क्षेत्र के गांव खरक निवासी रेहान, नसीब और संजीदा बहला फुसलाकर 18 वर्षीय युवती को अगवा कर ले गए, युवती के पिता ने थाना डिलारी को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, पुलिस ने जांच कर अभियोग पंजीकृत कर लिया, थाना प्रभारी डिलारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है,युवती की बरामदगी के लिए पुलिस दविश दे रही है, शीघ्र बरामद कर कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...