मुरादाबाद, मार्च 1 -- खादर क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है ,जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है । शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे गांव मलकपुर सेमली निवासी कीरत सिंह के घर में घुसकर तेंदुआ बकरी को उठाकर ले गया, जिसे देख किसान ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने हाथों में लाठी डंडे लेकर तेंदुए को दौडाया, बाद में तेंदुआ झाड़ियों में जाकर छुप गया, जहां बकरी को खाकर अपनी भूख मिटाई, रामगंगा नदी के किनारे बसे लगभग 20 गांव से अधिक मे सक्रिय तेंदुआ आबादी और जंगल में घूमता देखा जा रहा है, दहशत जदा ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की थी, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने पिंजरा लगा दिया, लेकिन अभी तक तेंदुआ पिंजरे में फंसा नहीं है, जिस गांव में भय का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.