मुरादाबाद, जुलाई 1 -- क्षेत्र के गांव फरीदपुर कासम में जाग होने पर चोरी का प्रयास विफल हो गया। गांव निवासी किसान सुलेमान परिवार के साथ बरामदे में सो रहा था, घटना मंगलवार देर रात 3:00 की है,चोर पीछे से मकान की दीवार काटकर घर में घुस गए,अचानक सुलेमान की पत्नी की आंख खुल गई, जिससे आहट होने पर महिला ने शोर मचा दिया जिससे चोर हड़बड़ा कर बिना चोरी किए भाग गए, घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित किसान ने कूमल काटने की शिकायत थाना डिलारी को दे दी है,जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कटी दीवार को बंद कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...