मुरादाबाद, जुलाई 1 -- थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में घर में घुसकर महिलाओं को पीटने की घटना से सनसनी फैल गई। गांव निवासी हरपाल सिंह गांव के रास्ते से गुजर कर जा रहा था । पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी पिंटू उर्फ नरेंद् दक्ष,आयुष विनोद, विनेश, आदि ने गंदी गंदी गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया, जान बचाने के लिए घर को भागा, पीछे से धाबा बोलकर लाठी डंडे, धारदार हथियार संग जान से मारने की नीयत से घर में घुस गये, और पीटने लगे ,बचाने पहुंची नेहा और मीनाक्षी, अनुज को धारदार हथियार से घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाया, पीड़ितो ने थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में भर्ती कर अभियोग पंजीकृत कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...