मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- थाना क्षेत्र के गांव धींगरपुर मूलावान में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग लगने का फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। मंगलवार को गांव धींगरपुर मुलावान में करीब 8 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं ,कि देखते ही देखते करीब 4 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए ,और सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया ,कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसान को काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसान ने प्रशासन और सरकार से मुआवजे गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.