मुरादाबाद, जुलाई 2 -- अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ, एसएसपी के निर्देश पर अभियान चलाकर एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को दो शातिर ठगों को दवोच कर डिलारी पुलिस के सुपुर्द किया। थाना डिलारी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अशरफ अली नगर पंचायत ढकिया,थाना डिलारी और ग्राम जरगांव निवासी विकास को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र लेटर, आई कार्ड बनाकर ठगी करने का काम करने वाले लोगों की एसटीएफ को काफी समय से तलाश दी,इसी को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजमा देते हुए ठगी के इस धंधे में संलिप्त गिरोह के सरगना थाना डिलारी के नगर पंचायत ढकिया निवासी अशरफ, थाना बिलारी के गांव जरगांव निवासी विवेक कुमार सिंह ने पूछताछ म...