मुरादाबाद, मार्च 22 -- गांव मानपुर साबित के पास बोलेरो कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी ,जिसमें ई-रिक्शा में बैठी तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव गुलरिया माफी निवासी मोहम्मद अयूब अपने ई-रिक्शा में बैठाकर तीन सवारियां भोजपुर ले जा रहा था, तभी डिलारी मार्ग स्थित गांव मानपुर साबित के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित बोलेरो कार ने टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा टूट गया ,तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से सड़क पर भीड़ एकत्र हो गई, भीड़ का फायदा उठाकर चालक कार लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायलों को उठाकर उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कर दिया। रिक्शा चालक ने थाना डिलारी को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...