मुरादाबाद, मई 9 -- क्षेत्र मे शनिवार को गेहूं की आढतों पर एसडीएम ठाकुरद्वारा ने छापेमारी की, क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि प्राइवेट आढतो पर संचालक गेहूं खरीद में घपलेबाजी कर रहे हैं, जिनकी शिकायत पर शनिवार को एसडीएम ठाकुर द्वारा प्रीति सिंह ने गांव महमूदपुर लाल निवासी दुष्यंत की आढत पर छापेमारी की, जिसमें गेहूं खरीद से संबंध कई मामलोँ मैं घपलेबाजी पाई गई, जिस पर एसडीम ठाकुर द्वारा ने विधिवत कार्यवाही करते हुए आढत संचालक को कड़ी फटकार लगाई। आढ़त स्वामी ने बताया गया कि सरकारी गेहूं खरीदने के उपरांत 250 कुंतल गेहूं भेज दिया गया था, जिसमें मानक के मुताबिक आढत पर 3 कुंतल 50 किलो गेहूं मौजूद रहा, छापेमारी से कस्बा डिलारी में अफरा-तफरी मच गई अन्य आढ़त स्वामी अपनी अपनी आढ त बंद कर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...