मुरादाबाद, मई 8 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विशेष समुदाय की किशोरी के अपहरण की घटना से सनसनी फैल गई। एसएसपी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी के साथ गांव निवासी युवक आए दिन छेड़छाड़ करता चला आ रहा था, घटना 18 अप्रैल की रात्रि की है, वह अपने मकान के आंगन में परिवार के साथ सो रही थी, तभी गांव निवासी युवक ने अपने रिश्तेदारों की मदद से किशोरी को उठा लिया, और मुंह दबाकर कार में डालकर अपहरण कर ले गए, सुबह को बेटी को चारपाई पर न देखकर परिजन दंग रह गए, सनसनीखेज घटना से गांव में खलबली मच गई,मामला दो समुदाय का होने की वजह से तनातनी का माहौल बना हुआ है। किशोरी की मां ने थाना डिलारी पहुंचकर घटना की तहरीर दी, कि पुलिस टरकाती रही,थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित...