डिलारी क्षेत्र में युवती प्रेमी संग फरार
मुरादाबाद, जून 30 -- थाना डिलारी क्षेत्र के एक गांव में अन्य युवक के साथ रिश्ता तय होने पर युवती प्रेमी संग फरार हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गांव निवासी युवती का संबंध पड़ोसी गांव निवासी युवक से था। प्रेम प्रसंग का पता लगने पर युवती के परिजनों ने मिलने पर पाबंदी लगा दी और 19 जून को युवती का रिश्ता किसी अन्य युवक के साथ तय कर दिया। 27 जून की रात को युवती घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। युवती के पिता ने थाना डिलारी को जीतू उर्फ जितेंद्र के नाम तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.