मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- एडीओ पंचायत कार्यालय पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए युवक ने जमकर हंगामा काटा। आफिस में मौजूद सचिव ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने से मना किया तो आपा खोए युवक ने सचिव से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवक ने आफिस में रखा कंप्यूटर और सरकारी अभिलेख फाड़कर फेंक दिए। अचानक हुई घटना से आफिस परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बामुश्किल ग्राम पंचायत अधिकारी(सचिव) को बचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्होंने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित सचिव ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एडीओ पंचायत कार्यालय पर सोमवार को थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अरमान जो ठाकुरद्वारा कोर्ट में किसी अधिवक्ता के पास मुंशी का काम करता है, आया और मौके पर मौजूद ग...