मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र के गांव जुल ढकिया का युवक शुक्रवार देर रात्रि बाइक से अपने घर लौट को जा रहा था, तभी सामने से आ रहे अज्ञात बहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी गन्ने की ट्राली में षुस गर्द। सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर युवक को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रवाना किया,जहां देर रात रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। जुल ढकिया निवासी आस मोहम्मद 18 पुत्र मोमीन दिल्ली में मजदूरी करता था,वह दिल्ली से कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था, शुक्रवार को अचानक किसी काम से घर से बाहर गया था, बीती रात्रि करीब 11: 30 बजे बाइक से घर लौट रहा था,तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की बाइक अनियंत्रित हो...